Thursday, 28 May 2026

                  

 शिवानी हिन्दी की एक प्रसिद्ध कहानीकार एवं उपन्यासकार थीं। उनका वास्तविक नाम ‘गौरा पंत था, किन्तु वे ‘शिवानी’ नाम से लेखन करती थीं। अपने समकालीन साहित्यकारों की तुलना में वे अत्यंत सहज, सरल और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व की धनी थीं। शिवानी का जन्म 17 अक्टूबर 1923 को विजयदशमी के दिन राजकोट, गुजरात में हुआ था। उनकी शिक्षा शान्तिनिकेतन में हुई। साठ और सत्तर के दशक में उनकी लिखी कहानियाँ और उपन्यास हिन्दी पाठकों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हुए और आज भी लोग उन्हें बड़े चाव से पढ़ते हैं। उनका निधन वर्ष 2003 में हुआ।

शिवानी अपनी कृतियों में उत्तर भारत के कुमाऊँ क्षेत्र की लोक-संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने तथा अपने पात्रों के जीवंत चरित्र-चित्रण के लिए विशेष रूप से जानी जाती हैं। मात्र 12 वर्ष की आयु में उनकी पहली कहानी प्रकाशित हुई और 21 मार्च 2003 को निधन तक उनका लेखन निरंतर चलता रहा। उनकी अधिकांश रचनाएँ नारी प्रधान रही हैं। उनकी प्रमुख कृतियों में ‘कृष्णकली’, ‘भैरवी’, ‘पूतों वाली’, ‘विषकन्या’, ‘चौदह फेरे’ आदि शामिल हैं। उन्होंने अपनी रचनाओं में नायिका के सौंदर्य और उसके चरित्र का अत्यंत रोचक एवं प्रभावशाली वर्णन किया है।

यह तो हुई उनकी औपचारिक जानकारी, पर यदि उनके लेखन और कथा कहने की शैली की बात करें तो मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूँ कि एक बार यदि कोई उनकी पुस्तक हाथ में उठा ले, तो उसे बीच में छोड़ने का मन ही नहीं करेगा। चाहे ‘कृष्णकली पढ़ रहे हों, ‘अपराजिता या फिर ‘चौदह फेरे’ — कहानी के नायक-नायिका के जीवन की डोर मानो पाठक स्वयं संभालने लगता है। मन में डर बना रहता है कि कहीं कहानी अचानक समाप्त न हो जाए या पात्रों के साथ कुछ अनहोनी न हो जाए। ऐसी अद्भुत कथाकथन शैली बहुत कम देखने को मिलती है।

शिवानी ने कभी यथार्थ को बदलने का प्रयास नहीं किया। उनके पात्र किसी सुंदर चित्र की भाँति पाठक की आँखों के सामने जीवंत हो उठते हैं। मैं तो अक्सर सोचती हूँ कि काश कृष्णकली का पात्र वास्तव में कहीं मिल जाए और मैं उसे जी भरकर देख सकूँ। कहानी समाप्त हो जाने के बाद भी पाठक उन पात्रों को भूल नहीं पाता; वे मन में सजीव बने रहते हैं।

कहा जाता है कि जब तक लेखक स्वयं नहीं रोता, वह पाठक को भी नहीं रुला सकता। और जब पाठक किसी पात्र से गहरा संबंध जोड़ लेता है, तब वह उससे एकाकार हो जाता है। उसका सुख-दुख सब पाठक का अपना बन जाता है।

‘कृष्णकली’ से जुड़ा एक प्रसंग मैंने पढ़ा था। उस समय यह उपन्यास ‘धर्मयुग’पत्रिका में धारावाहिक रूप से प्रकाशित होता था और पाठक इसकी प्रत्येक किस्त का बेसब्री से इंतजार करते थे। अंतिम किस्त में कृष्णकली के प्राण जैसे एक कच्ची डोर से बँधे हुए थे। तभी अखबार में हड़ताल हो जाने के कारण अंतिम भाग के प्रकाशन में देरी हो गई। तब एक उत्सुक पाठक ने शिवानी जी को 500 रुपये का चेक भेजकर कहानी का अंत जानने का प्रयास किया। इसके उत्तर में शिवानी जी ने यह कहते हुए वह राशि लौटा दी कि जीवन और मृत्यु तो प्रभु के हाथ में है। बाद में जब अंतिम किस्त प्रकाशित हुई और कृष्णकली की मृत्यु का समाचार मिला, तब पाठकों के बीच ऐसा शोक छा गया मानो उनका कोई अपना बिछड़ गया हो।

लेखक और पाठक के बीच यदि ऐसा गहरा और आत्मीय संबंध बन जाए, तो समझ लेना चाहिए कि लेखक ने अपने लेखन का उद्देश्य पूर्ण कुशलता से निभा लिया है। शिवानी की किताबें आज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon और Flipkart पर आसानी से उपलब्ध हैं। इनके Kindle संस्करण भी पढ़ने के लिए उपलब्ध हैं। अब यदि यह पूछा जाए कि सबसे पहले कौन-सी किताब पढ़नी चाहिए, तो यह प्रश्न थोड़ा कठिन हो जाता है।

 

मुझे संयोग से सबसे पहले ‘कृष्णकली’ पढ़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था, इसलिए वही मेरी सबसे प्रिय कहानी है। पर मेरा मन ‘चौदह फेरे’ की नायिका अहल्या के साथ भी कहीं दूर भाग जाना चाहता है। सच कहूँ तो मैं शिवानी की हर नायिका जैसी बन जाना चाहती हूँ — कभी अल्हड़, कभी गंभीर, जिसका सौंदर्य शब्दों में बाँधा न जा सके।

 

किसी भी कहानी की बात करूँ, हर कहानी में शिवानी का वही अनोखा अंदाज़ दिखाई देता है। उनकी रचनाओं में स्त्री स्वयं ही नायिका है — संवेदनशील, सशक्त, रहस्यमयी और जीवन से भरपूर।

 


 

 

Sunday, 19 May 2024

 


Ruskin Bond undeniably holds a special place in the hearts of readers across India. His charming tales set amidst the picturesque landscapes of Dehradun, which he fondly refers to as Dehra, and the serene hills of Mussoorie, resonate deeply with readers. Bond's ability to capture the essence of small-town life and the simplicity of its people has earned him widespread admiration. Growing up in a household filled with books, Bond found solace and companionship in the pages of his favorite novels and stories. In moments of loneliness or solitude, books became his refuge, transporting him to worlds far beyond his own.

In "Love among the Bookshelves," Bond shares his passion for books and reading with characteristic candor and wit. Through his personal reflections and anecdotes, he invites readers into his world, where books serve as faithful companions amidst life's joys and challenges. It's a testament to the profound impact that literature can have on shaping our lives and identities. Ruskin Bond's journey through childhood, boarding school days in Shimla, and holidays with his parents offers a rich tapestry of experiences that shaped his love for books and storytelling. Born before Indian Independence, Bond grew up in a time of great change, yet amidst the tumult, he found solace and refuge in the world of literature.

Despite his parents' fondness for hunting expeditions, Bond recoiled from the idea of shikaar, finding it distasteful even as a child. Instead of joining his parents on these excursions, he would often choose to stay back in the guesthouse, where he discovered the enchanting world of books. It was here, amidst the quiet solitude of the jungle, that Bond's lifelong love affair with literature began to blossom. Through his anecdotes and reflections in Love Among the Bookshelves, Bond invites readers to accompany him on a nostalgic journey through his formative years, offering glimpses into the moments and experiences that laid the foundation for his lifelong love affair with books.

As the book draws to a close, Bond generously shares a list of his favorite books, inviting readers to embark on their own literary journey and discover the magic of storytelling for themselves. It's a fitting conclusion to a book that celebrates the timeless allure of books and the profound connections they foster between readers and writers alike.

 

With Love

Dipali


Sunday, 9 July 2023







वन में भटक रही सीता के अनुभूति कोष में क्या नहीं है।आरोहण-अवरोहण,सुख-दुख, उन्मेष -निमेष सब कुछ।

धरा की पुत्री,धरा से ही गहरी मित्रता।

अपने परम प्रिय स्वामी या कहुं सर्वस्व के लिए सब कुछ त्याग, सब कुछ खोने या सब पा लेने की राह पर जब चल पढते हैं, तो मनके भावों को उतार चढ़ावों को ,धूप छांव को, प्रेम विरोधाभास को संजोकर लिखी जाती है ऐसी पुस्तकें....

अनामिका जी का लिखा सीता के निकट पहुंचा देगा आपको। आप भी वन -वन यात्रा करेंगे ।जंगल की बरसात से आपके मन पर भी प्रेम और विश्वास के गहरे छींटे पढ़ेंगे।

 वृद्ध मातंगी की सेवा में रत  सीता को देखकर मुझे उन सभी स्त्रियों की बरबस याद आ गई जो बिना नाम पाए आजीवन घर के बुजुर्गों को समर्पित होती हैं,पर कभी सीता नहीं कहलाई जाती। पुस्तक पढ़कर लगा जैसे मैं अनेकों महिलाओं का जीवन दर्पण देख रही हूं।अपने प्रिय को मनाती उन्हीं को समर्पित, प्रेम से भरपूर कष्ट से मित्रता करती स्त्रियां....

 वह सर्वसिद्ध चमत्कारी सीता मां थी ,जो तिनके की ओट में सर्वार्थसिद्धि का रचा महानाट्य सिद्ध कर गई।। जैसे एक सामान्य स्त्री चुप्पी की ओट में सर्वार्थ कार्य सिद्ध कर देती है।

अनामिका जी के माता-पिता बेहद शिक्षित और रामायण को ह्रदय में संजोए रखते थे, तभी बाल मन से ही सीता का जन्म अनामिका के मन में हुआ है।

पिता ने जहां कलम छोड़ी है वहीं उन्होंने उसी सारगर्भिता और प्रेम से उसे पकड़ लिया है।

और सीता के प्रेम में मगन हो एक ऐसा महाकाव्य रच डाला जो वर्षों तक हम सबको मगन रखेगा।

उपन्यास को ही आधुनिक जीवन का महाकाव्य बनाकर इस पुस्तक को अनेक खंडों में बांटा गया है।


खंड 1 गुप्त पत्राचार


खंड-2 सीतायण- कुछ क्षण चित्र

1. बालकांड

2. अयोध्या कांड

3. अरण्यकांड

4. सुंदरकांड

5. लंका कांड

6. निष्कृति खंड


खंड 3- उत्तरायण


पुस्तक में हम हर उस स्त्री से मिल रहे हैं, जो अपने मन के भावों में तैरती उतरती रहती है।

मेरे मन को भाई है सीता की  शूर्पणखा को लिखी चिट्ठी।

सच ही तो है ,स्त्री ही अगर स्त्री  को नहीं समझेगी तो ...कौन समझेगा ........


प्यार और आभार के साथ

दिपाली






Sunday, 12 February 2023

 


गोली

 यह कहानी है एक गोली की। आपमें से बहुत से लोग इस शब्द से परिचित नहीं होंगे। पर राजा महाराजों की आवश्यकता पूर्ती का यह वह साधन है जिसने लगभग ६०,००० की जनसँख्या का रूप ले लिया था।

कहानी की नायिका चंपा भी एक गोली की पुत्री है और इसलिए जन्म जात गोली है।

गोले -गोली जनसँख्या का वह टुकड़ा है जिसे अपने होने का आभास भी होने नहीं दिया जाता।

दान दहेज़ में प्रथा दर प्रथा इधर से उधर जीवन बीतता है। कभी राजा की सेवा में तो कभी रानी की जी हुजूरी मे।

कहानी के दो अन्य मुख्या किरदारों में "चंपा " के दो नायक हैं ,एक तो अन्नदाता महाराज हैं ,जिनकी वह गोली से कहीं अधिक स्वामिनी है। कहानी का दूसरा नायक है किसुन  जिसके बारे में 4 पंक्ति लिखकर बताना उसका अपमान करना है। क्यूंकि देवताओं का क्या  वर्णन और ऐसा में नहीं कहती, कहते हैं स्वयं आचार्य चतुरसेन।

इस कहानी को संक्षिप्त में कहूँ तो गोलियों की दासता और मजबूरी की एक सच्ची घटना पर आधारित उपन्यास कह सकती हूँ ,परन्तु इसे पूरा पढ़े बिना इसके साथ न्याय नहीं हो सकता।

चंपा जब रुआँसे से मन से कहती है

‘‘मैं जन्मजात अभागिनी हूँ। स्त्री जाति का कलंक हूँ। परन्तु मैं निर्दोष हूँ, निष्पाप हूँ। मेरा दुर्भाग्य मेरा अपना नहीं है, मेरी जाति का है, जाति-परम्परा का है; हम पैदा ही इसलिए होते हैं कि कलंकित जीवन व्यतीत करें। जैसे मैं हूँ ऐसी ही मेरी माँ थी, परदादी थी, उनकी दादियाँ-परदादियाँ थीं। मैंने जन्म से ही राजसुख भोगा, राजमहल में पलकर मैं बड़ी हुई, रानी की भाँति मैंने अपना यौवन का शृंगार किया। रंगमहल में मेरा ही अदब चलता था। राजा दिन रात मुझे निहारता, कभी चंदा कहता, कभी चाँदनी। राजा मेरे चरण चूमता, मेरे माथे पर तनिक-सा बल पड़ते ही वह बदहवास हो जाता था। कलमुँहे विधाता ने मुझे जो यह जला रूप दिया, राजा उस रूप का दीवाना था, प्रेमी पतंगा था। एक ओर उसका इतना बड़ा राज-पाट और दूसरी ओर वह स्वयं भी मेरे चरण की इस कनी अंगुली के नाखून पर न्यौछावर था।’’

यह पुस्तक और इसकी संपूर्ण कहानी पड़ते वक़्त भय ,रोमांच  और डर से कितनी ही बार मेरा हृदय काँप उठा। अपने साधारण से जीवन पर कई बार पछतावे का एहसास हर मनुष्य को होता है परन्तु इस पुस्तक को पढ़ते हुए मुझे संतुष्टि होने लगी।

आचार्य चतुरसेन  लेखक होने के साथ चिकित्सक भी थे और इसी वजह से राजा रानियों के गलियारे की टोह लेने में उनसे चूक नहीं हुई। राज घरानो के जीवन की विचित्रता बतलाता यह उपन्यास आपको कड़वे सच के गहरे अंधकार में ले जायेगा।

1958 में पहली बार प्रकाशित आचार्य चतुरसेन का यह अत्यंत लोकप्रिय उपन्यास राजस्थान के रजवाड़ों में प्रचलित गोली प्रथा पर आधारित है। चंपा नामक गोली का पूरा जीवन राजा की वासना को पूरा करने में निकल जाता है और वह मन-ही-मन अपने पति के प्रेम-पार्श्व को तरसती रहती है। लेखक का कहना है, ‘‘मेरी इस चंपा को और उसके श्रृंगार के देवता किसुन को आप कभी भूलेंगे नहीं। चंपा के दर्द की एक-एक टीस आप एक बहुमूल्य रत्न की भाँति अपने हृदय में संजोकर रखेंगे।’’

 

Link to read the book online

https://www.hindikahani.hindi-kavita.com/Goli-Acharya-Chatursen-Shastri.pdf

 

With Love

Dipali

 


Monday, 9 January 2023

 

डार् से बिछुड़ी

 

कृष्णा सोबती भारतीय साहित्य के परिदृश्य पर हिंदी की विश्वसनीय उपस्थिति के साथ  अपनी संयमित अभिव्यक्ति और सुथरी  रचनात्मकता के लिए जानी जाती  हैं ,कम लिखने को ही अपना परिचय मानने वाली कृष्णा जी की जादुई कलम से निकला मर्मस्पर्शी उपन्यास है.......... डार् से बिछुड़ी

इस कहानी मैं एक पाशो की ओढ़नी में जाने कितनी ही पाशो आपको नजर आएँगी।

.अपनी दर्द भरी आवाज से जब वह कहती है

जीएं ,जागें ,सब जीएं जागें।

तो जीने की खवाहिश और पुख्ता हो जाती है।

कहानी में-  

पाशो जब  किशोरी ही थी, तब  उसकी माँ विधवा होकर भी शेखों की हवेली जा चढ़ी । ऐसे में माँ ही उसके मामुओं के लिए 'कुलबोरनी' नहीं हो गई, वह भी सन्देहास्पद हो उठी । नानी ने भी एक दिन कहा ही था-' 'सँभलकर री, एक बार का थिरका पाँव जिन्दगानी धूल में मिला देगा !' ' लेकिन थिरकने-जैसा तो पाशो की जिन्दगी में कुछ था ही नहीं, सिवा इसके कि वह माँ की एक झलक देखने को छटपटाती और इसी के चलते शेखों की हवेलियों की ओर निकल जाती । यही जुर्म था उसका । माँ ही जब विधर्मी बैरियों के घर जा बैठी तो बेटी का क्या भरोसा! जहर दे देना चाहिए कुलच्छनी को, या फिर दरिया में डुबो देना चाहिए!. ..ऐसे ही खतरे को भाँपकर एक रात माँ के चल में जा छुपी पाशो, लेकिन शीघ्र ही उसका वह शारण्य भी छूट गया, और फिर तो अपनी डार से बिछुड़ी एक लड़की के लिए हर ठौर-ठिकाना त्रासद ही बना रहा ।

उपन्यास में स्त्री जीवन के समक्ष जन्म से ही मौजूद खतरों और उसकी विडंबनाओं को रेखांकित किया गया है इस कहानी का एक ऐतिहासिक परिपेक्ष भी है और वह है सिख और अंग्रेज सेनाओं के बीच 1849 में हुआ अंतिम घमासान,पाशो  उसमें शामिल नहीं थी लेकिन वह लड़ाई उसकी जिंदगी में अनिवार्य रूप से शामिल थी। एक लड़ाई थी जो अपने अंदर थी और एक लड़ाई थी जो वह  बाहर लड़ती थी और यही वजह है कि पाशो आज भी जिंदा है अपनी धरती अपनी संस्कृति दोनों का प्रतिरूप बनकर ।

किताब पढ़कर कृष्णा जी के पास जाकर पाशो का हाल पूछने का दिल करता है पर पाशो कोई एक तो हो।

जाने कितनी ही पाशो  युद्ध की वेदी पर चढ़ गयी। न ठौर मिला न ठिकाना